आलू के इन 3 फायदों के बारे में जानकर हैरान हो जाएंगे आप
आप सभी लोग जानते हैं कि भारत में लगभग हर घर में आलू का सेवन रोज किया जाता है लेकिन हम में से कुछ लोगों को इनके फायदे के बारे में नहीं पता , तो आज हम बता दें आलू के इन जबरदस्तफायदों के बारे में |
1- आलू के सेवन से ब्लड प्रेशर कम होता है :-आपको शायद ही मालूम होगा कि आलू में पोटेशियम और मैग्नीशियम की मात्रा बहुत अधिक पाईजाती है, जैसा कि आप जानते होंगे कि अधिक पोटेशियम वाले खाद्य पदार्थ शरीर में से अत्यधिक सोडियम को बाहर निकालने में मदद करते हैं जिससे शरीर का रक्तचाप कंट्रोल में रहता है |
2- क्या आपको पता है आलू से हमारे दिमाग के सोचने की शक्ति बढ़ती है:-
जी हां दोस्तों आलू में विटामिन बी की मात्रा बड़े पैमाने पर पाई जाती है जो न्यूरोट्रांसमीटर के संश्लेषण में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, हम आपको बता दें कि न्यूरोट्रांसमीटर एक अनु है जो आपके सोचने की कोशिकाओं में संदेश पहुंचाने में मदद करता है, इसलिए यह दिमाग को तेज भी करता है और हमारे सोचने की शक्ति को बढ़ाता है |
3- आलू बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है:-
सुनने में बड़ा अटपटा लगता है लेकिन यही सच है आलू खाने से बालों की हर तकलीफ दूर हो जाती है क्योंकि आलू में विटामिन बी की मात्रा बहुत अधिक पाई जाती है और हमारे बालों को जड़ से जुड़े रहने के लिए विटामिन बी की आवश्यकता पड़ती है और यह विटामिन बी हमें आलू से भरपूर मात्रा में मिलता है इसलिए हमें आलू का सेवन ज्यादा से ज्यादा करना चाहिए |
जाते-जाते मैं आपको बता दूं की ज्यादा आलू का सेवन हमारे वजन को बढ़ाता है और शुगर को भी बढ़ाता है आप आलू का सेवन तो करें लेकिन पर्याप्त मात्रा में | दोस्तों अगर आपको हमारी जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया करके कमेंट में अपनी राय जरुर दें |
No comments: