Breaking

अगर जातें है GYM तो इन आहार का सेवन है जरुरी


आजकल बॉडी बिल्डिंग का क्रेज बहुत तेजी से बढता नजर आ रहा है बच्चे क्या और बूढ़े क्या, जिसको देखो वही जिम में जा कर घंटो पसीना बहा रहा है, जिम में जा कर केवल पसीना बहाने से कुछ नहीं होने वाला है। बॉडी बिल्डिंग दंड लगाने और दूध पीने से कहीं आगे की चीज है। अगर आपको अच्छी बॉडी चाहिये तो प्रोटीन और पोषक तत्वों से भरे आहार ग्रहण करने करने चाहिए। जिम जाकर कसरत करने से हमारी मांसपेशियां मजबूत बनती हैं और साथ ही हमें मिलता है एक स्मार्ट लुक। जिम जाकर पसीना बहाना हमें मानसिक रूप से भी फायदा पहुंचाता है। लेकिन, सिर्फ जिम जाकर व्यायामकरना ही काफी नहीं है, इसके साथ ही जरूरी है कि आप अपने आहार को भी सही रखें। यदि आपके आहार में जरूरी पोषक तत्व न हों, तो इससे आपको लाभ के स्थान पर नुकसान हो सकता है। जानिये कैसा हो जिम जाने वालों का आहार।

* रोज खाएं अण्डे :

अपने दिन की शुरुआत उबले अण्डों से कीजिए। सुबह नाश्ते में दो अण्डे खाने से आपकी मांसपेशियां और वजन तेजी से बढ़ेगा। अण्डा (सिर्फ सफेद हिस्सा) प्रोटीन का उच्च स्रोत होता है। एक अंडे में छह से आठ ग्राम तक प्रोटीन होता है। इसके साथ ही इसमें जिंक, विटामिन, आयरन और कैल्शियम भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। यह सब चीजें मिलकर इसे एक कम्प्लीट आहार बनाते हैं।

* चिकन ब्रेस्ट :

चिकन का लेग पीस देखने और खाने में भले ही बड़ा शानदार लगे मगर जनाब असली माल चिकल चेस्ट या ब्रेस्ट जो चाहे कहें, उसमें होता है। इसकी खासियत ये है कि चिकन के इस हिस्से में सबसे ज्यादा प्रोटीन और सबसे कम फैट होता है। हां पकने के बाद ये पीस औरों के मुकाबले थोड़ा टाइट होता है, मगर बॉडीबिल्डिंग करनी है तो फिर ये सब क्या सोचना।

मछली :

मछली वास्तव में मांसपेशियों के निर्माण करने में और वसा को कम करने में मदद करती है |आपकी मासपेशियों को बढने के लिये मोनो सैचुरेटेड फैट की आवशयकता होती है। वर्कआउट करते समयशरीर का सारा फैट बर्न हो जाता है तो ऐसे में शरीर में जमा मोनो सैचुरेटेड फैट ही शरीर में एनर्जी बढाता है।


* पानी :

पानी कई मामलों में आहार से भी ज्यादा जरूरी हो जाता है। हमारे शरीर का 70 फीसदी हिस्सा पानी होता है और मांसपेशियां 75 प्रतिशत पानी की बनी होती हैं। अपनी मांसपेशियों में तरलता बनाए रखने और मांसपेशियों की ताकत बनाए रखने के लिए पानी बेहद जरूरी है। इससे एनर्जी लेवल बढ़ता है और पाचन क्रिया ठीक रहती है। अपने वजन के अनुसार पानी पीना चाहिए।

* आलू :

तगड़ा बदन बस प्रोटीन से नहीं बनता। आपको कार्बोहाईड्रेट भी झोंकना पड़ता है। ये शरीर को ईंधन देता है ताकि प्रोटीन का इस्तेमाल बॉडी को ग्रो करने में हो सके। आलू के अंदर बड़ी तेजी से काम शुरू करने वाला कार्बोहाईड्रेट होता है। ये आपको जिम करने के लिए भरपूर ऊर्जा देता है। मास गेनिंग के बारे में सोच रहे हैं तो इसे अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं। जिम जाने से आधा घंटा पहले दही और आलू खाएंगे तो जिम में ताकत का कोहराम मचा देंगे।

* ओट्स :


ओट्स कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, प्रोटीन, खनिज और विटामिन का सही मिश्रण है और शरीर के लिए बहुत ही स्वस्थ होते है। शरीर में अपचय की प्रक्रिया बढाने के लिये ओट्स खाइये। इसको खाने से शरीर में फैट नहीं जमता और मसल्स बढ़ाने में भी सहायता करते है।

* बादाम :

बादाम तो लंबे समय से ताकत और बुद्धिमत्ता की पहचान रहा है। इसमें प्रोटीन और वसा प्रचुर मात्रा में पाई जाती है। लेकिन, सबसे अहम इसमें पाया जाने वाला विटामिन ई होता है, जो मांसपेशियों के निर्माण में काफी अहम होता है। यह शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे आपको व्यायाम से जल्द रिकवर होने में मदद मिलती है।

No comments:

Powered by Blogger.