Breaking

नाक पर पड़ने वाले निशानों से ऐसे पाएं छुटकारा

चश्मा लगाने से नाक के ऊपर निशान पड़ जाते है ये निशान चश्मा लगाने पर तो दिखाई नहीं देते जैसे चश्मा उतारते है तो चेहरे पर निशान दिखाई देने लगते है इससे चेहरा काफी भदा लगने लगते है कुछ घरेलू उपाय करके नाक पर पड़ने वाले निशानों से छुटकारा जरूर पा सकते हैं।
नींबू का रस 
नींबू के रस में विटामिन सी होता है जो त्वचा के दागों को साफ करता है। ऐसे में नाक के निशान हटाने के लिए नींबू का इस्तेमाल किया जा सकता है। रोजाना इसके इस्तेमाल करने से बहुत जल्दी निशानों से छुटकारा मिलेगा।
खीरा
चेहरे के दाग धब्बो को दूर करने के लिए खीरा बहुत फायदेमंद होता है ऐसे में नाक के निशान हटाने के लिए खीरे का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसे में खीरे को नाक के निशान पर रगड़ें जिससे निशान साफ़ हो जाएंगे इसके अलावा खीरे और टमाटर के रस को मिलाकर भी नाक पर लगा सकते हैं।
सेब का रस
सेब का रस निकाल कर उसमें बराबर मात्रा में पानी मिलाएं और इससे नाक की मसाज करें। इससे बहुत जल्दी निशान हट जाएंगे और ब्लैक हैड्स की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा

No comments:

Powered by Blogger.