अब एडियों की सारी परेशानियां होंगी दूर, खीरे की इस आसान घरेलू विधि से
नमस्कार दोस्तों आज हम आपके लिए लाये हैं एक ऐसा सरल घरेलू नुस्खा जिसकी सहायता से आप अपनी एडियों को मात्र 4 दिनों में ही मुलायम व चिकना बना पाएंगे। वो भी एक ऐसी सब्जी की मदद से। जिसे हम सब अपने घरों में बहुतायत में प्रयोग करते हैं और वो सब्जी है खीरा। चौंकिए मत जी हाँ अब खीरे से आपकी एडियाँ होंगी स्वस्थ। खीरे को हम लोग अधिकतर सलाद में तथा कई बार इसका प्रयोग औषधी के रूप में भी किया जाता है पर क्या आपको पता है कि खीरे से हम अपने पैरों की एडियों को भी खूबसूरत बना सकते हैं। वो भी एक आसान पैक अपने घर में ही तैयार करके।
तो आइये जानते हैं इस विधि को विस्तार से –
- सामग्री – इसके लिए आपके दो खीरे चाहिए। जिनको की आप छोटा छोटा काट लें, दो टेबलस्पून ओलिव आयल तथा दो टेबलस्पून नींबू का रस चहिये।
- विधि - अब एक ब्लेंडर में खीरा, ओलिव आयल और नींबू के रस को डाल लें और अच्छे से ब्लेंड कर लें। इस बात का विशेष ख़याल रखें की मिश्रण अच्छे से ब्लेंड हो जाये।
- अब इस मिश्रण को एक कटोरे में पलट लें और इसको हल्का गर्म कर लें। जब तक ये गर्म होता है तब तक दो बाल्टियों में अलग अलग पानी ले लें।
- इस बात पर ध्यान दें कि बाल्टी में पानी उतना ही लें जितने में आपके पंजे डूब जाएँ। अब गर्म हुए मिश्रण को आधा आधा कर लें और दोनों बाल्टियों में आधा आधा डाल दें।
- अब दोनों ही पैरों को इसमें 10 – 15 मिनट तक डालकर रखें। इससे आपकी एडियाँ इस मिश्रण को अच्छी तरह से सोंख लेंगी। इसके बाद अपने तलवों या एडियों पर हलके हाथ से स्क्रब कर लें और विटामिन ई रिच कोल्ड क्रीम को लगायें।
दोस्तों इस नुस्खे को आप लगातार 4 दिनों तक करके देखें आपकी एडियां चमक उठेंगी और उनमें फर्क तो पहले ही दिन से आप देख सकेंगे।
अगर आपके पास भी इस पर कोई सुझाव हो और साथ ही आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट में लिखें। अगर अच्छी लगी तो हमें लाइक व शेयर जरुर करें और आगे इसी प्रकार की जानकारी पाने के लिए हमें फॉलो करें। धन्यवाद।
Image Copyright: www.google.com
No comments: