पैरों में लगातार हो रहे दर्द के पीछे क्या कारण हो सकते हैं
टहलना आपके शरीर के लिए सबसे प्रभावी और आसान एक्सरसाइज है लेकिन इसे करने के लिए जरुरी है कि आपके पैरों का स्वास्थ्य बरकरार रहें। अगर आपके पैर लगातार दर्द कर रहे हैं तो ऐसे में ना तो आप ठीक से चल पाते हैं, ना ही एक्सरसाइज कर पाते हैं जिससे आपका स्वास्थ्य भी प्रभावित होता है। पैरों में दर्द होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे पैरों की मसल्स में खिंचाव, एड़ी में मोच, नसों में खिंचाव आदि। अगर आपके पैर में लगातार दर्द हो रहा है तो इसे अनदेखा ना करके इसका सही कारण जानना जरुरी है ताकि आप इसका उपचार कर सकें। आइए जानते हैं कि पैरं में लगातार हो रहे दर्द के पीछे क्या कारण हो सकते हैं। [ गुड़ का सेवन होता है स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद]
आपका वजन बढ़ रहा है
अगर आपने अपनी डाइट में कुछ बदलाव किए हैं या आप चाहकर वजन बढ़ा रहे हैं तो यह भी आपके पैरों के दर्द का कारण हो सकता है क्योंकि वजन बढ़ने से आपके पैरों पर तनाव बढ़ जाता है। आपके पैर चलते वक्त आपके शरीर का दो-तीन गुना वजन और दौड़ते वक्त पांच गुना वजन झेलते हैं।

डायबिटीज
डायबिटीज एक ऑटो-इम्यून डिजीज है जिसके दौरान आपके शरीर में रक्त संचार में परेशानी, नर्व्स में दर्द, मसल्स और जोड़ों में दर्द, और संक्रमण जैसी परेशानियां होती हैं। अगर आपके पैर में गंभीर दर्द हो रहा है तो ब्लड शुगर टेस्ट कराएं और अपने डॉक्टर से बाद करें। [ पुरुषों को एक दिन में कितनी कैलोरी का सेवन करना चाहिए]

हर वर्कआइट के लिए एक ही तरह के जूतों का इस्तेमाल
पैरों में दर्द होने के पीछे का कारण हर वर्कआइट के लिए एक ही तरह के जूतों का इस्तेमाल भी हो सकता है। दौड़ने, टहलने, क्रॉस-ट्रेनिंग, और अन्य तरह के वर्कआउट के लिए आपको अलग तरह के जूते पहनने चाहिए ताकि चोट लगने से बचा जा सके। अगर आप ऐसा नहीं कर रहे हैं तो इससे भी आपके पैरों में दर्द हो सकता है।

शरीर में यूरिक एसिड की अधिक मात्रा
शरीर में यूरिक एसिड का बढ़ जाना भी आपके पैरों के दर्द का कारण हो सकता है। यूरिक एसिड ऑक्सीडेशन के दौरान बनने वाला अतिरिक्त पदार्थ होता है जो यूरिन के जरिए शरीर से बाहर निकल जाता है। इसके बढ़ने से गाउट की समस्या होती है जिसके कारण जोड़ों में दर्द होना आम समस्या है।

अधिक देर तक खड़ें रहना
अगर आप ऑफिस में स्टेंडिंग डेस्क पर काम करते हैं और पूरा दिन खड़े रहते हैं तो यह भी पैरों में दर्द पैदा कर सकता है। अधिक समय तक खड़े रहने से आपके पैरों में दर्द, सूजन और घाव जैसी परेशानियां हो सकती हैं क्योंकि इससे आपके पैरों की मांसपेशियों, टिशू और जोड़ों पर अधिक तनाव पड़ता है। [ फेफड़ों को डिटॉक्स करने के लिए प्राकृतिक तरीके]

No comments: