सिजेरियन डिलीवरी के बाद न करें ये गलतियां
आज के समय में सिजेरियन डिलीवरी एक आम बात है। बहुत सी महिलाएं अपना प्रसव कराने के लिए सी सेक्शन का सहारा लेती हैं। हालांकि सिजेरियन डिलीवरी के बाद महिलाओं को अपनी विशेष देखभाल की जरूरत पड़ती है। जानकारी के अभाव में कुछ महिलाएं अपना उचित ध्यान नहीं रख पाती हैं जिससे उन्हें कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अगर आपकी भी सिजेरियन डिलीवरी हुई है तो इस आर्टिकल में हम आपको यह बताने जा रहे हैं कि सिजेरियन डिलीवरी के बाद न करें ये गलतियां।
सिजेरियन डिलीवरी क्या है? –
सिजेरियन सेक्शन पेट की सर्जरी करके बच्चे की डिलीवरी कराने की एक प्रक्रिया है। जो महिलाएं योनि के माध्यम से बच्चे को जन्म नहीं दे पाती हैं, उनकी डिलीवरी सिजेरियन सेक्शन से करायी जाती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार हर साल तीस प्रतिशत से अधिक महिलाएं सिजेरियन डिलीवरी से मां बनती हैं। आजकल यह अन्य देशों सहित भारत में भी डिलीवरी का एक प्रचलित तरीका बन गया है।
कुछ महिलाओं को प्रेगनेंसी में प्रॉब्लम होती है और कुछ महिलाएं वेजाइनल डिलीवरी नहीं कराना चाहती हैं तो ऐसी कंडीशन में ऑपरेशन से डिलीवरी करायी जाती है। इसके अलावा कुछ महिलाओं को समय से पहले लेबर पेन शुरू हो जाता है और नॉर्मल डिलीवरी में दिक्कत आती है तो सिजेरियन का सहारा लिया जाता है।
सिजेरियन डिलीवरी के बाद इन चीजों से बचें –
सी सेक्शन डिलीवरी के बाद मां का शरीर बहुत नाजुक हो जाता है और उसे अतिरिक्त देखभाल की जरूरत पड़ती है। ऐसे में कुछ महिलाएं ऐसी गलतियां कर बैठती हैं जिससे उनकी सेहत के लिए कई खतरे उत्पन्न हो जाते हैं। आइये जानते हैं सिजेरियन डिलीवरी के बाद क्या करने से बचना चाहिए।
सिजेरियन डिलीवरी के बाद अधिक देर तक ना लेटे रहें –
सिजेरियन डिलीवरी के बाद जब आपकी मूत्रनली (catheter) निकल जाए तब आपको अधिक देर तक बेड पर लेटने की गलती नहीं करनी चाहिए। आप जितना ज्यादा टहलेंगी उतनी ही जल्दी रिकवर होंगी। डॉक्टरों का मानना है कि टहलने से सिजेरियन डिलीवरी से जल्दी उबरने में काफी मदद मिलती है। हालांकि आपको बहुत तेज टहलना या दौड़ना नहीं चाहिए, इससे आपको चक्कर आ सकता है या सिर दर्द हो सकता है। लेकिन लंबे समय तक बेड पर भी नहीं लेटे रहना चाहिए।
सी सेक्शन के बाद भारी सामान उठाने से बचें –
अपने बच्चे को गोद में उठाने के अलावा सिजेरियन डिलीवरी के बाद आपको कोई भी भारी चीज नहीं उठानी चाहिए। अगर आप हैवी चीज उठाती हैं तो आपके पेट पर लगे टांके पर दबाव पड़ेगा जिसके कारण टांका टूट सकता है और आपको ब्लीडिंग हो सकती है। इसलिए जब तक घाव अंदर से ठीक ना हो जाए तब तक आपको भारी सामान उठाने से बचना चाहिए। प्रसूति विशेषज्ञों का मानना है कि सिजेरियन डिलीवरी के बाद हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के दो हफ्ते बाद तक कोई भारी सामान नहीं उठाना चाहिए। अगर अपने बच्चे को झुककर उठाने में आपके पेट पर प्रेशर पड़ रहा हो और दर्द हो रहा हो तो किसी की मदद से अपने बच्चे को गोद में ले।
सिजेरियन डिलीवरी के ठीक बाद एक्सरसाइज ना करें –
अगर आप जल्दी ठीक होना चाहती हैं तो सिजेरियन डिलीवरी के बाद तुरंत एक्सरसाइज शुरू करने की गलती ना करें। जब तक आपका डॉक्टर आपको एक्सरसाइज करने की सलाह नहीं देते हैं तब तक अपनी मर्जी से कोई भी एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए। सी सेक्शन के दौरान कई टांके लगते हैं और पेट पर इतनी जल्दी प्रेशर डालना खतरनाक होता है और आपको ब्लीडिंग हो सकती है। अगर आप बैठने रहना नहीं चाहती हैं तो अपने बच्चे को गोद में लेकर टहलें या फिर स्ट्रोलर में लेटाकर उसे पार्क में टहलाएं, इससे आपकी पर्याप्त फिजिकल एक्टिविटी हो जाएगी।
सी सेक्शन के तुरंत बाद मैटर्निटी बेल्ट ना पहनें –
डिलीवरी के बाद महिलाएं अपने पेट को लेकर काफी चिंतित रहती हैं। उन्हें लगता है कि अगर पेट निकल गया तो वो उम्र से ज्यादा दिखने लगेगी और उनकी बॉडी पहले जैसी अट्रैक्टिव नहीं रह जाएगी। जब सिजेरियन डिलीवरी से बच्चा हुआ हो तो पेट निकलना स्वाभाविक है। लेकिन आपको अपनी बेली कम करने के लिए मैटर्निटी बेल्ट पहनने की बहुत जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। डिलीवरी के बाद आपकी समय के साथ अपनी साइज में दोबारा लौट आती है। अगर आप डॉक्टर की सलाह लिए बिना मैटर्निटी बेल्ट पहनने की जल्दबाजी करती हैं तो आपको हार्निया होने की संभावना बढ़ सकती है।
सिजेरियन डिलीवरी होने पर गर्म पानी से ना नहाएं –
सिजेरियन डिलीवरी के बाद आपको अपने चीरे की अच्छी तरह से देखभाल करनी चाहिए। डॉक्टर ने आपको जो तरीका बताया हो, उसे अच्छे से फॉलो करना चाहिए और अपनी मर्जी से कोई घरेलू नुस्खा नहीं अपनाना चाहिए। इसके अलावा सिजेरियन डिलीवरी के बाद आपको गर्म पानी से नहीं नहाना चाहिए और गर्म पानी में शॉवर भी नहीं लेना चाहिए जब तक कि आपके पेट पर लगा चीरा पूरी तरह से ठीक नहीं हो जाता है। किसी की बातों में आकर गर्म पानी से ना तो पेट पोछें और ना ही नहाएं।

No comments: