5 मिनट में दूर हो जाएगा अंडरआर्म्स का कालापन करें ये 3 उपाय#Must
जब लोग स्लीवलेस या फिर ऑफशोल्डर ड्रेस पहनते हैं, और हाथ उठाते ही उनका काला अंडरआर्म्स दिखता है, तो आधे से ज्यादा उनकी पर्सनैलिटी वहीं खत्म हो जाती है।
1.लेमन स्क्रब
नींबू के कई फायदे हैं, ये एक नेचुरल ब्लीच है, जो डार्क त्वचा को लाइट करने का काम करता है, इसके अलावा ये डेड स्किन को भी साफ करता है।
अगर आप अंडरआर्म्स के कालेपन से परेशान हैं और इसकी वजह से अपने मनपसंद कपड़े नहीं पहन पा रहे, तो प्रभावित हिस्से पर आप लेमन स्क्रब भी ट्राय कर सकते हैं, स्क्रब करने के बाद उसे ठंडे पानी से धोकर मॉश्चराइजर जरुर लगा लें, नहीं तो वो हिस्सा ड्रॉय दिखेगा।
2.दही और नींबू का रस
एक चम्मच दही में कुछ बूंदे नींबू के रस की मिला लें, फिर इसे अंडरआर्म्स के उस हिस्से पर लगा दें, जहां पर कालापन है, करीब 10-15 मिनट लेप लगा रहने दें, फिर उसे गुनगुने साफ पानी से धो लें, इससे आप खुद फर्क महसूस कीजिएगा।
आप देखेंगे, कि आपके अंडरआर्म्स का कालापन धीरे-धीरे दूर हो रहा है। इसे कुछ दिनों तक आजमाने के बाद आपका अंडरआर्म्स बिल्कुल साफ हो जाएगा।
3.केसर और कच्चा दूध
शरीर के किसी भी हिस्से के कालेपन को दूर करने के लिये केसर एक बेहतरीन प्रोडक्ट है, केसर के कुछ धागों को दूध में भिगोकर कुछ देर के लिये छोड़ दें,
फिर उसे अंडरआर्म्स पर लगाएं, अगले कुछ दिनों तक इसे रोजाना इस्तेमाल करें, आप खुद ही फर्क महसूस करने लगेंगे। हालांकि दूसरे नुस्खों से ये कुछ ज्यादा महंगा है, इसलिये इसका लोग कम ही इस्तेमाल करते हैं।
Image Copyright: google search
No comments: