Breaking

ओरल कैंसर के लिए ग्रीन टी है सबसे बेहतर, जानिए कैसे ?

tea cup
ग्रीन टी या चाय को काफी समय से एक अच्छा स्वास्थ्य वर्धक पेय माना जाता रहा है। अब एक नए अध्ययन में यह पाया गया है कि इसको पीने से न केवल अच्छा स्वास्थ्य होता है बल्कि इसके सेवन करने से ऑरल कैंसर के सेल्स को भी खत्म किया जा सकता है। जर्नल Molecular Nutrition & Food Research में प्रकाशित इस अध्ययन में ये बताया गया कि epigallocatechin-3-gallate (EGCG)  किस तरह काम करता है। ये एक ऐसा केमिकल है जो कि ग्रीन टी में पाया जाता है और विशेष रूप से कैंसर की सेल्स को मारने के लिए काम आता है।
इससे पहले के अध्ययन में वैज्ञानिकों ने ये बताया था कि ईजीसीजी किस तरह से हमारे शरीर में पाईजाने वाली कैंसर की सेल्स को खत्म करता है, लेकिन उनका ये भी नहीं मानना था कि ये सेल्स हरकिसी के अंदर पाई जाए और इनको कैसे खत्म किया जाता है। इसका पता लगाने के लिए वैज्ञानिकों की एक टीम ने ऑरल सेक्स की सेल्स के साथ-साथ सामान्य मानव की मुंह की कोशिकाओं का भी अध्ययन किया। इन कोशिकाओं को एक प्रयोगशाला में उगाया गया औऱ फिर ईजीसीजी के संपर्क में लाया गया था। फिर उन्हें एक्सपोजर के विभिन्न चरणों से बार-बार गुजारा गया।
उन्होंने पाया कि ईजीसीजी हमारे शरीर में रिएक्टिव ऑक्जीसन बनाता है जिसके कारण हमारे शरीर के माइट्रोकोंड्रिया को काफी नुकसान होता है। इसके अलावा ये पाया गया कि ईजीसीजी ने कारण कैंसर कोशिकाओं में प्रतिक्रियाशील ऑक्सीजन प्रजातियों के बनते रहने की प्रक्रिया लगातार जारी रहती है जिसके कारण हमें कैंसर के विकसित होने के खतरे बढ़ जाते हैं। यह बहुत ही आश्चर्य की बात थी कि ग्रीन टी अपने एंटीऑक्सीडेंट गुणों के लिए फेमस है लेकिन इसमें कैटेचिन की उच्च मात्रा होने से ये कैंसर के लिए भी काफी फायदेमंद हैं। वैज्ञानिकों ने अंत में सुझाव दिया है कि ईजीसीजी को एक स्विचके रूप में सोचा जाना चाहिए जिससे कि आगे जाकर भविष्य में इसके शोध के बारे में पता लगाया जा सकें।

No comments:

Powered by Blogger.