Breaking

प्रेगनेंट हैं तो भूलकर भी न करें इन ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल


जनता से रिश्ता/वेबडेस्क आप प्रेगनेंट हैं और लाइफस्टाइल में हेल्दी बदलाव के बारे में सोच रही हैं तो कुछ ब्यूटी प्रोडक्ट्स से दूरी बरतें. ये कुछ ऐसे प्रोडक्ट्स हैं जो रुटीन की मेकअप किट में तो ठीक हैं लेकिन प्रेगनेंसी के दौरान होने वाले बच्चे के लिए अस्वास्थ्यकर हो सकते हैं. जानें, क्या है वे ब्यूटी प्रोडक्ट्स.
*प्रेगनेंसी के दौरान किसी भी तरह की तेज गंध से परहेज ही बेहतर है. रोजाना तेज खुशबू वाले डियो, इत्र या परफ्यूम के इस्तेमाल से भ्रूण को काफी नुकसान हो सकता है. अंडरआर्म्स में डियो या परफ्यूम डालने से मस्तिष्क के विकास पर असर होता है. इसकी बजाए पानी में नींबू या चंदन का तेल डालकर नहाने से भी पसीने की गंध से राहत मिल सकती है.
*35 पार अक्सर महिलाएं एंटी एजिंग क्रीम का इस्तेमाल करने लगती हैं. आम दिनों के अलावा प्रेगनेंसी में इसका भूलकर भी उपयोग न करें. इनमें रेटिनोइडस नामक तत्व होता है. इससे होने वाले शिशु का विकास बाधित होता है.
*त्वचा को गोरा बनाने वाली क्रीम या ट्रीटमेंट से इस दौरान दूर रहना चाहिए. इनमें हाइड्रोकुनाइन नामक तत्व होता है, जो गर्भवती को एग्जीमा दे सकता है. इसका इलाज भ्रूण को नुकसान पहुंचा सकता है. वाइटनिंग के लिए घरेलू नुस्खे अपनाएं. *हेयर रिमूवल क्रीम का उपयोग प्रेगनेंसी के दौरान न करें. इनमें कई हानिकारक तत्व होते हैं, जो न सिर्फ गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को, बल्कि गर्भ में पल रहे शिशु को भी नुकसान करते हैं. ये हार्मोनल बदलाव का पीरियड होता है, जिसमें त्वचा बहुत संवेदनशील होती है, इससे माइल्ड रिमूवल क्रीम भी नुकसान कर सकती है.

No comments:

Powered by Blogger.