मुंह के छालों और पेट की समस्याओं से निजात दिलाता है देसी घी
छालों पर लगाएं
अगर आपके मुंह के छालों में तेज दर्द और जलन है तो देसी घी को छालों पर मलने से इनमें जलन कम होती है। रात को सोने से पहले मुंह के छालों में देसी घी को मलें। इसके लगातार प्रयोग से दो-तीन दिन में छाले ठीक हो जाते हैं और पूरी तरह आराम मिल जाता है।
दूध के साथ
देसी घी में विटामिन ए, विटामिन के, विटामिन डी, विटामिन ई और अन्य कई पोषक तत्व होते हैं। इसमें लिनोलेइक एसिड भी प्रचुर मात्रा में होता है इसलिए देसी घी को पेट के लिए फायदेमंद समझा जाता है। ये कब्ज में भी प्रभावी है और इसके खाने से लिवर भी मजबूत होता है। मुंह के छालों के लिए रोज रात में सोने से पहले गुनगुने दूध में दो चम्मच देसी घी डालकर पियें। इससे आपका पेट सुबह साफ होगा और मुंह के छाले ठीक होंगे।
छाले बार-बार हों तो
अगर मुंह में छालों की समस्या आपको बार-बार हो रही है और इनसे खून भी निकल रहा है तो ये पेट की किसी गंभीर बीमारी का भी संकेत हो सकता है इसलिए ऐसी स्थिति में जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क करें। मुंह के छालों में खाने-पीने में थोड़ा एहतियात बरतना जरूरी है। अगर मुंह में छालें हैं तो मिर्च, मसालों और तेल वाले भोजन से परहेज करें। खाना ऐसा खाएं जो आसानी से पच जाए और जिससे मुंह को तकलीफ भी न हो जैसे- दूध, दही, खिचड़ी, दाल का पानी आदि।
No comments: