पालक का जूस पीने से होते हैं ये लाभ!
इसमें मिनरल्स, विटामिन और दूसरे कई न्यूट्रीएंट्स भरपूर मात्रा में होते है। अगर पालक का पूरा लाभ चाहिए तो पालक का जूस पीना सबसे अधिक गुणकारी होता है। इसके रस में विटामिन ए, सी, ई, के और बी कॉम्प्लेक्स अच्छी मात्रा में पाया जाता है।
इसके अलावा इसमें मैगनीज, कैरोटीन, आयरन, आयोडीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, सोडियम, फॉस्फोरस और आवश्यक अमीनो एसिड भी पाए जाते हैं। चलिए आइये जानते हैं पालक के सेहत राज के बारे में…
ये टिप्स अपनाएं और पाएं पिंपल्स से राहत!
-यह शरीर के विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में सहायता करता है। इसके अलावा अगर आपको कब्ज की परेशानी है तो भी पालक का जूस आपके लिए गुणकारी रहेगा।
-इसमें विटामिन के की अच्छी मात्रा होती है। ऐसे में पालक का जूस पीने से हड्डियां मजबूत होती हैं।
-अगर किसी इंसान को स्किन से जुड़ी कोई परेशानी है तो पालक का जूस पीना आपके लिए गुणकारी रहेगा। इसका जूस पीने से स्किन निखरी और जवान बनी रहती है। यह बालों के लिए भी अच्छा है।
No comments: